सीवान महाराजगंज नपं चुनाव मे नामांकन की बढ़ी रफ्तार,11 ने भरा पर्चा 
—–
विकास कु की रिपोर्ट 
—–
महाराजगंज (सीवान)
नगर पंचायत के कुल चौदह वार्ड़ मे होने वाले 21मई को चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशीयों के संख्या में वृद्धि दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं।घोडे, सर.पर लाल गमछा, अबीर गुलाल, जिन्दाबाद के नारो से शहर मानो रंग बिरंगी दिख रही हैं।
वार्ड़07 से इन्दू देवी
वार्ड़11 से रंजू मिश्रा
वार्ड़13 से मंजू देवी
ने नामजदगी के पर्चे दाखिल कर चुनावी समर मे कुद पडी है।तीन बार चुनाव जीतने के बाद चौथी बार इंदू देवी पति कामाख्या नारायण सिंह ने जीत हासिल करने के प्रयास से नप चुनावी दंगल में है।इंदू देबी के आलावे 7 लोग पहले ही नामजदगी के पर्चे भर चुके हैं। वार्ड 11 से से पहली बार रंजू मिश्रा पति मुन्ना मिश्रा चुनावी मैदान में है।मुन्ना मिश्रा की एक अलग पहचान है अपने वार्ड में।मंजू देवी स्व.वीरेन्द्र यादव की पत्नी है।पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।आज महाराजगंज मे कुल 11प्रत्याशीयों ने अपने अपने वार्ड़ से पर्चा दाखिल किया है।