बीस बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह किशुनपुरा गाँव में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर 20बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। पुलिस ने तस्कर दुधनाथ शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा को 20 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है । थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल को सूचना मिली की कवलपुरा पंचायत के किसुनपुरा गांव निवासी दुधनाथ शर्मा और ब्रह्मदेव शर्मा के घर पर अवैध शराब का भंडारण किया है। पुलिस की कार्रवाई में दोनों शराब बिक्रेता को बीस बोतल अंग्रेजी शराब करीब 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही।




Recent Comments