सेमरी गांव में घर से पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब, महिला गिरफ्तार

मशरक (सारण):गुप्त सूचना के आधार पर मशरक पुलिस ने मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी निकुम्भ गांव मे अवैध शराब बिक्री को लेकर छापामारी किया ।

जिसमें स्व० कलिका सिंह के घर मे भारी मात्रा मे शराब होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 180 एम.एल.का 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ लीलावती देवी को गिरफ्तार किया ।

छापेमारी दल मे दारोगा जमालुद्दीन खान, सअनि किरानी कुमार के साथ पुलिस जवान शामिल थे ।हालांकि क्षेत्र मे शराब के साथ महिला की गिरफ्तारी पर ग्रामीण खामोश है ।प्राथमिकी दर्ज कर महिला को छपरा मंडल कारा भेजा गया ।