
दरियापुर
थाना क्षेत्र के टरवमंगरपाल गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छपरा के अपकारी इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा और एस आई सोमेशवर पाठक ने 765 लीटर विदेशी शराब इम्पेरियाल बल्लू ओर एटपीएम के साथ कृष्णा राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । घटना के संदर्भ में अपकारी इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा ने बताया कि हमे गुप्त सूचना मिली थी कि टरवमंगरपाल के कृष्णा राय के यहां शराब का खेप लाया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जब घर की तलाशी ली गई तो शराब का पता नहीं चला । लेकिन बाद में जब दरवाजे पर खड़ी आल्टो कार की जांच पड़ताल की गई तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से सारण पुलिस के द्वारा लगातार शराब की खेप बरामद की जा रही है । उन्होंने बताया कि पूरे जिले में शराब को लेकर सभी थानाध्यक्षों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है। उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए लगातार शराब की खेप चुनौती बनता जा रहा है । लेकिन तमाम तस्करों की चुनौतियों के बावजूद पुलिस के द्वारा शराब बरामद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है और गुप्त सूचना इकट्ठा की जा रही है इ सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं हो रही है।




Recent Comments