
परसा- बीआरसी कार्यालय का खिड़की का रड तोड़ अज्ञात चोरों ने समान चुराने में सफल रहा।चोरी की घटना को लेकर रात्रि प्रहरी द्वारा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी में चार आलमीरा को तोड़ कर छतिग्रस्त कर दिया है।साथ ही बैट्री दराज को भी छतिग्रस्त कर दिया गया है।साथ ही एक इन्वर्टर चोरी होने की बातें बताया है।चोरी की घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा पदाधिकारी युगल किशोर बीडीओ रजत किशोर सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश राय बीआरपी संजीव कुमार सिंह पहुँच घटना की जनकारी लिया।बीआरसी में चोरी की घटना की सूचना पर प्रखंण्ड तथा नगर पंचायत के सैकड़ो शिक्षक कार्यालय पहुँच गये।वही थाना रोड में बीआरसी के चारदीवारी से सटे पान की दुकान में चोरी की घटना हुई है।अज्ञात चोरों द्वारा गुमटी के पीछे से लकड़ी का पाला तोड़ कर समान तथा कुछ नगद की चोरी किया है।घटना को लेकर पुलिस जाँच कर रही है।




Recent Comments