बथानी को आग लगाकर जलाने की घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाना में 10 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया
परसा-थाना क्षेत्र के भलवाहिया गाँव निवासी कंचन कुमार के बथानी को आग लगाकर जलाने की घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाना में 10 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गत दिन रवि प्रकाश लाल प्रकाश राजेन्द्र राय समेत दस लोग लाठी डंडा कारतूस लेकर बथान में पहुँच गाली गलौज करने लगे और बथान में आग लगा दिया।बिरोध करने पर पिता माता को भी पिटाई किया गया।घटना में 10 हजार नगद और लाखो रूपये की सामान जलकर नष्ट होने की बात बताया गया है।प्राथमिकी में बथान जलाने तोड़ फोर कर स्कॉर्पियो से भागने का वीडियो थाना को उपलब्ध करने की बात कही गई है।भलवाहिया गाँव निवासी कामेश्वर राय का पुत्र कंचन कुमार द्वारा थाना में कराई गई प्राथमिकी में नविन प्रकाश रवि प्रकाश लाल प्रकाश राजेन्द्र राय रविन्द्र राय पप्पू कुमार कन्हैया राय पप्पू मियां मनोज राय तारकेश्वर राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।प्राथमिकी के अधार पर पुलिस अनुसन्धान कर रही है।




Recent Comments