
छपरा: कांग्रेस नेता नजरे हसन को उत्तर बिहार किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सारण के कांग्रेसजनो ने प्रशंसा जाहिर किया है। श्री हसन को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उत्तर बिहार का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ।श्री हसन को नई मनोनयन पर सारन जिले के कांग्रेसियो ने प्रशंता का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी है । वही श्री हसन ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी जी एवं बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि नई ज़िम्मेदारी मिलने से किसान की समस्याओ को किसानो के हित में कार्य कर किसानो को संगठित कर संगठन एवं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे वही राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के पुराने महत्व को पुन: स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा एवं किसान हित में बेहतर सेवा प्रदान करने की कोशिश की जायेगी ।बधाई देने वालों में जितेंद्र शर्मा , अजय सिंह , मोहम्मद मुश्ताक़ आलोक कुमार मोहम्मद नुरुद्दीन आदि का नाम शामिल है।




Recent Comments