सारण : कड़ाके की ठंड से अब 13 जनवरी तक वर्ग 1-8 तक की  पठन पठान रहेंगे बंद 

छपरा 
मौसम में अचानक बढ़ी कड़ाके की ठंड के कारण सभी विद्यालयों में वर्ग 1-8 तक की पठन पाठन के कार्य 13 जनवरी तक बंद रहेंगे । इस आशय का पत्र सारण जिलाधिकारी के आदेश से जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी किया गया है । ज्ञात हो को पूर्व में वर्ग एक से पांच तक की कक्षायें 10 जनवरी तक स्थगित की गई थी । जबकि नये आदेश में फिर वर्ग 1 से 8 तक की कक्षायें 13 जनवरी तक स्थगित रहेगी ।