पानापुर(सारण)प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन में जिला प्रशासन ,छपरा के सौजन्य से सामुदायिक किचेन की शुरुआत हुई ।मौके पर उपस्थित बीसीओ पंकज कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान मजदूर ,निर्धन ,असहाय एवं निशक्त लोगो को प्रतिदिन दो वक्त का भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा ।लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में सामुदायिक किचेन खुल जाने से दैनिक मजदूर एवं गरीबो को राहत मिलेगी।