अमनौर से लापता छात्रा ने प्रेमी से मिलने की रची थी साजिश,बरामदगी के बाद एसपी ने किया खुलासा

छपरा : अमनौर थाना क्षेत्र के कुंवारी गांव की छात्रा की बरामदगी के बाद एसपी ने छात्रा द्वारा रची गयीं साजिश की सनसनीखेज खुलासा किया.शुक्रवार कों सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया की प्रेमी से मिलने की चाहत में निधि कुमारी ने अपने अपहरण व हत्या की साजिश का नाटक स्वयं रची थी।पुलिस व परिजन हत्या मान जांच में उलझ जाते और छात्रा अपने प्रेमी संग शांति से रह जाती। इसी षडयंत्र में प्रेमी से मिलने की चक्कर में एक गांव की महिला के सहयोग से नलान्दा जिला के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में महिला समूह संचालक के यहां पहुंच गयीं थी.जहां से पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया.इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनायीं गयीं थी.मालूम हो की दो दिन पूर्व कुंवारी गांव की छात्रा अमनौर जाने के क्रम में अमनौर-बगही पथ पर साइकिल , कपड़े व जूती फेंक लापता हो गयीं थी.वहीं घटना स्थल पर खून जैसा रंग भी गिरा था.जिससे छात्रा की अपहरण व हत्या की आशंका से पुलिस परेशान दिखी.लेकिन फरेंसिक जांच में खून जैसा दिखने वाला रंग का खुलासा होने पर मामला संदिग्ध हो गया था.




Recent Comments