*17 परीक्षा केंद्रों पर इंटर व 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा
*डेरा तलाशने में जुटे परीक्षार्थी व अभिभावक
गोपालगंज:-बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर व मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी में जिलेभर के छात्र छात्रा जुट गए है।जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा दोनों परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन भी कर लिया गया है।दोनों परीक्षाओं में इस वर्ष लगभग 86 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।जिला प्रशाशन ने इंटर की परीक्षा को बढ़िया से सम्पन्न करवाने के लिए हथुआ व गोपालगंज अनुमंडल में कुल 17 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है ,जहां इसकी तैयारी भी शुरू कर ली गयी है।इसके लिए गोपालगंज सदर अनुमंडल व थावे में 8 वे हथुआ व मीरगंज में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए है।वहीं मैट्रिक की परीक्षा को लेकर गोपालगंज शहर,सासामुसा व थावे में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है वहीं दूसरी ओर हथुआ अनुमंडल व मीरगंज शहर के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।इन दोनों परीक्षाओं को बढ़िया से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अरसद अजीज के साथ साथ जिला शिक्षा विभाग भी कमर कस कर तैयार हो गया है।इन परीक्षाओं के लिए प्रयोगिक परीक्षाओं का संचालन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जारी है।जिसमे लगभग 34 हजार परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की प्रयोगिक परीक्षा दे रहे है।सनद रहे कि आगामी तीन फरवरी से इंटर की परीक्षा व 21 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है।