मांझी(सारण)। जैतपुर पंचायत के आधा दर्जन लाभुकों को 6 वर्ष बाद भी इंदिरा आवास योजना की दूसरी किस्त नही मिली। में अबतक लाभुकों को दूसरी क़िस्त नही मिली। जिसको लेकर लाभुकों ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण तक का दरवाजा खटखटाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वितीय वर्ष 2014 -15 में करीब आधा दर्जन से अधिक गरीब परिवारों ने इंदिरा आवास की पहली किस्त मिलने के बाद आवास का कार्य शुरू किया। दूसरी किस्त का इंतजार करते-करते किसी तरह लोगों ने मकान का छत तक करवा लिया। लेकिन उन्हें उस मद की शेष राशि नही मिली। लाभुक पंचायत के मौजूदा व पूर्व मुखिया से बराबर अपनी किस्तो की मांग करते और प्रखंड अनुमंडल कार्यालय की दौड़ लगा रहे है। इस संबंध में जैतपुर गांव निवासी खलील मियां, समशेर साई, जलील साई, काशिम मियां, सकीला खातून, असगरी खातून , आयशा खातून, अमना बीबी, गीता देवी, जमीला बेगम आदि ने इसकी लिखित शिकायत 4 अप्रैल 2019 को जिला समाहर्ता से की। उसके बाद लोक शिकायत निवारण में जनवरी 2019 में परिवाद दाखिल किए। लाभुकों का आरोप था कि मांझी कार्यालय से जो प्रतिवेदन दिए गए। पूर्व मुखिया जय प्रकाश साह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड कार्यालय से डेटा नही मिलने का कारण बताया जाता है।जिससे इन लाभुकों के किस्तों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। आवेदक का उचित न्याय दिलाने की कृपा किया जाय।