दूसरे डोज़ के टीकाकरण से कोविड के खतरों से हुईं सुरक्षित: चाँदनी कुमारी

  • कोरोना से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल जरूरी
  • कोरोना टीकाकरण से लोगों में आया साहस

मोतिहारी, 19 नवम्बर। मोतिहारी के वार्ड नं 10 की चाँदनी कुमारी ने कोविड 19 से सुरक्षित रहने को टीके की दूसरी डोज ले ली है। वह अब खुश है। उसने बताया कि
स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके कारण लोग टीकाकरण कराकर सुरक्षित हुए हैं। मैंने मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से दूसरी डोज़ ले ली । मैं खुश हूं कि सरकार के गाइडलाइंस के
मुताबिक कोविड टीका आसानी से निर्धारित समय पर उपलब्ध हो जा रहा है । उन्होंने बताया कि अब कोविड की संभावित तीसरी लहर का हमसब सामना कर सकते हैं। क्योंकि मेरे परिवार के सभी लोगों ने सही समय पर कोविड की दोनों डोज़ ले ली है।
मैं यह मानती हूं कि कोविड -19 संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड की दोनों डोज़ का टीकाकरण कराया जाना हमसभी के लिए एक सुरक्षात्मक हथियार की तरह है। बिना दोनों डोज़ लिए सुरक्षित नहीं हैं।

  • कोविड टीके ने लाया लोगों में साहस;
    चाँदनी कुमारी ने बताया कि कोविड काल मैं डर से घर के बाहर कदम भी नहीं रखतीं थीं। मैंने देखा है जब किसी तरह की जरूरत पड़ने पर भी किसी की कोई सहायता करने के लिए भी तैयार नहीं था। उस समय डर का माहौल था। सगे संबंधी भी एक दूसरे के घर जाने से कतराते थे। लोग घरों से बाजार, सडकों पर काफी मुश्किलों से निकलते थे। डॉक्टर के पास भी कोई इलाज कराने नहीं जाता था। बराबर कोविड संक्रमण का खतरा बना रहता था। कोई भी बाहरी कार्य करने में काफी सोच विचार करना पड़ता था। स्कूल, कॉलेज सभी वीरान थे। परन्तु देश मे जब कोविड टीका का निर्माण हुआ, उसके बाद टीकाकरण का दौर चला, जिसके बाद टीका के कारण लोगों में आशा की किरण दिखाई दी। लोगों में साहस, हिम्मत आया। धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो गया। अब हालात सामान्य हो गए हैं। दुकानें, मॉल ,बाजार सभी खुल रहे हैं। बच्चे भी सुरक्षित हैं। वे स्कूल जा रहे हैं। लोग यात्राएं कर रहे हैं।अभी हमारे जिले व शहर में कोविड के मामले नहीं आ रहे हैं।
  • कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर लड़ाई जीती जा सकती है:
    चान्दनी ने कहा लोगों में अब कोरोना के प्रति डर नहीं है। लोग अपना कामकाज आसानी पूर्वक कर रहे हैं। परन्तु तीसरी लहर की आशंका भी है, इसलिए कोविड से डरना नहीं बल्कि लड़ना है, औऱ ये लड़ाई कोविड प्रोटोकॉल के पालन एवं डबल डोज़ टीकाकरण द्वारा जीती जा सकती है।
  • कोविड से बचाव को महत्वपूर्ण है टीकाकरण :
    सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार कर रहा है। जिले वासियों की भी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने शहर के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें।,ताकि लोग दूसरे डोज़ का टीका लेकर महामारी से बचें।
    इसलिए युवाओं ,समाजसेवियों से अपील है कि वे अपने माता पिता व आसपास के लोगों को टीकाकरण केन्द्र पर ले जाकर टीकाकरण करवाएं । शहर में कोरोना दुबारा से न आए इससे बचाव के लिए कोविड टीकाकरण करवाना जरूरी है। क्योंकि दूसरा डोज़ लिए बिना पूर्ण रूपेण सुरक्षा सम्भव नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। तब शरीर कोरोना से लड़ने के लिए तैयार होता है। इसलिए कोविड का पहला डोज़ लेने के बाद सही समय पर दूसरा डोज़ भी जरूर लें।
  • टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना है जरूरी :
    सीएस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए। वहीं किसी भी जगह पर जाने से पहले मास्क जरूर लगाने चाहिए । इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपका मास्क उतरने न पाए। खांसने और छींकने वाले लोगों से रहें दूर। बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न जाएं । भीड़ में न जाएं ।