
समस्तीपुर:नौवां फुटबॉल मैच टाउन क्लब दलसिंहसराय ने दो-एक से जीता
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय शहर में स्थित छत्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में यशवंत कुमार चौधरी एवं शीलवंत कुमार चौधरी मेमोरियल दलसिंहसराय फुटबॉल लीग 2018 का शनिवार कों नौवां मैच टाउन क्लब दलसिंहसराय एवं राइजिंग स्टार फुटबॉल क्लब दलसिंहसराय के बीच खेला गया।मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर थी।आज का मैच टाउन क्लब दलसिंहसराय ने दो एक से जीता टाउन क्लब दलसिंहसराय की तरफ से आकाश ने एक और शिवजी ने एक गोल किया राइजिंग स्टार फुटबॉल क्लब दलसिंहसराय की तरफ से बप्पी ने एक गोल किया।मैच में रेफरी की भूमिका राधेश्याम पासवान एवं लायंस मैंन की भूमिका रोशन और मुन्ना ने निभाई आज के मैच में मुख्य रूप से अरविंद कुमार लक्ष्मीकांत महतो मोहम्मद इस्लाम विनोद कुमार मोहम्मद इंतजार आलम प्रिय बंद कुमार चौधरी मोहम्मद नवाब दयानंद मुकेश राय पंकज अभिलाष अमन नीरज इत्यादि उपस्थित थे इस मैच की सूचना कन्वेनर श्री दिलीप कुमार चौधरी ने दी।कल का फाइनल मैच दलसिंहसराय फुटबॉल क्लब ग्रुप है एवं स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय ग्रुप बी के बीच खेला जाएगा।




Recent Comments