
समस्तीपुर:उत्पात की राजनीति के खिलाफ जन- संवाद कार्यक्रम का आयोजन
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबु
रोसड़ा
रोसड़ा भाकपा (माले) द्वारा रोसड़ा सिनेमा चौक के निकट निजी होटल में साम्प्रदायिक उन्माद व उत्पात की राजनीति के खिलाफ जन- संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन- संवाद को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य – सह- खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव कॉ० धीरेन्द्र झा ने कहा कि देश की सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व गरीबों को कॉरपोरेट पूँजीपतियों के हाथों लुटने को विवश कर दिया है। बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल संघ-भाजपा की सरकार विभाजनकारी साम्प्रदायिक उन्माद और उत्पात की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। बेतहाशा मँहगाई, डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, रोजगार में कटौती, बैंक की चरमराती स्थिति, रेलवे व सरकारी उपक्रमों का निजीकरण ने देश को आर्थिक तबाही की ओर धकेल दिया है।

भाकपा (माले) राज्य कमेटी के सदस्य नवल किशोर ने कहा कि बिहार में आज भी गरीब-भूमिहीन आवास भूमि, पक्का मकान, बिजली, शुद्ध पेयल, सम्मानपूर्वक जीने व शिक्षा के अधिकार से वंचित है। भाजपा जनता को सवालों से ध्यान भटकाने के लिए साम्प्रदायिक उन्माद व उत्पाद खड़ा कर अल्पसंख्यकों, महिलाओं, गरीबों व छात्र-नौजवानों पर हमला करने की फांसीवादी नीतियों पर अमल कर रही है।जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला कमेटी सदस्य सुशील कुमार, रामचन्द्र प्रधान, सुशील कुमार सिंह ने किया। सभा का संचालन जिला कमेटी सदस्य हरिकांन्त झा ने किया। जबकि जन- संवाद कार्यक्रम को भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य सुखलाल यादव, छट्ठू प्रसाद, उपेन्द्र राय , फूलबाबू सिंह, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह,अवधेश कुमार, विजयनंदन यादव, जगदेव प्रसाद यादव, जयंत कुमार, अर्जून राय, सीपीआई के रामप्रकाश महतो, रामविनोद महतो, सुरेन्द्र सिंह लालन, शिक्षक नेता अशोक साह, मनोज कुमार, राजद के नेता सुनील कुमार के अलावे जिला सचिव उमेश कुमार ने भी सम्बोधित किया। जिसमें कहा कि जिला में नफरत की राजनीति फैलाने की भाजपाई संघी साजिश को कामयाब नही होने दिया जाएगा। भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा रोसड़ा के बटहा में सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर को आरएसएस से जुड़े मनुवादियों ने कब्जा कर लिया है।




Recent Comments