
सारण:फर्जी टीईटी उतीर्ण बहाल शिक्षकों पर गिरी गाज,दर्जनों के खिलाफ प्राथमिकी
——–
✍रोहित कश्यप की रिपोर्ट ⏩मशरक(सारण): पंचायत शिक्षक पद पर फर्जी टीईटी पर बहाल शिक्षकों पर आखिर गाज गिर ही गई।मशरक प्रखंड के कर्णकुदरिया पंचायत के पंचायत सचिव रामनिवास चौधुर ने मशरक थाना काण्ड संख्या 67/17दर्ज कराया है। जिसमें मशरक के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मजिस्टर सिंह समेत 20 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
प्राथमिकी में कहा कि पंचायत शिक्षक पर जाली सर्टिफिकेट लगा। इन लोगों ने विभिन्न विद्यालयों में अपनी बहाली करवा ली है। तथा सरकार को अब तक लाखों रूपये का नुकसान कराया है। प्राथमिकी में मशरक के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मजिस्टर सिंह के अलावे मशरक बीआरसी में पदस्थापित बीआरपी रहमत अली सहित कर्णकुदरिया पंचायत के प्रा0वि0उतरटोला के रंजन कुमार गुप्ता, जनार्दन यादव एवं अमीत कुमार यादव, प्रा0वि0 लखनपुर के सरीता कुमारी एवं सीमा कुमारी, नव सृजीत प्रा0वि0 कर्णकुदरिया पश्चिम टोला के सुमन्त कुमार मिश्र एवं सुमन कुमारी। इसी प्रकार प्रा0 वि0 हरपुरजाॅन पूरब के कुमारी सबिता, आफताब आलम, सुरेश कुमार यादव, उदय बहादुर, प्रा0वि0 सुन्दर के रेशमा कुमारी, नागेन्द्र प्रसाद, प्रा0वि0 चाॅदकुदरिया हिन्दी के कुमारी श्वेता, प्रा0वि0 उर्दू के पुनः कुमारी, वीणा कुमारी, प्रा वि0 हरपुरजाॅन के चन्दन सिंह एवं नवसृजीत प्रा0वि0 हरपुरजाॅन मिश्र टोला के रेणू कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
शिक्षकों में हरकम्प मचा है। चर्चा हो रही है कि जांच होने पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अभी भी दर्जनों की संख्या में फर्जी शिक्षकों का बहाली हुआ है जो जांच में पकड़े जायेगे।




Recent Comments