बेतिया – नरकटियागंज:– खुले में शौच के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से लोगों में प्रोत्साहन

नगर प्रशासन नरकटियागंज के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण में नरकटियागंज को नंबर 1 बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके अंतर्गत नगर परिषद नरकटियागंज के विभिन्न वार्डो में कर्मानुसार नुक्कड़ नाटक प्रत्येक वार्डो में कराया जा रहा है।नगर प्रबंधक रितेश कुमार,एवं कार्यपालक पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया की शहर के नागरिकों और मुहल्ले में रह रहे आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नाट्य कला के माध्यम से नुक्कड़ नाटक किया जा रहा ।नुक्कड़ नाटको में नाट्य कलाकारों द्वारा लोगो को बताया जा रहा है की किस प्रकार खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती है।जिसके दुष्परिणाम से लोग बीमार पड़ते है।इस नुक्कड़ नाटक को मुहल्ले में रह रहे नागरिकों एवं आमजन बड़ी दिलचस्पी के साथ देखने मे भाग ले रहे है।