बी. बी. राम (+2) विद्यालय में योग दिवस पर आयोजित हुआ योगाभ्यास, रैली व पेंटिंग प्रतियोगिता


नगरा (सारण)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फील्ड आउट ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार छपरा कार्यालय के क्षेत्रीय सहायक एम के आलम तथा प्राचार्य सबीब अंसारी के नेतृत्व में 21 जून को बी बी राम प्लस टू विद्यालय में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास, रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वही रैली को प्राचार्य सबीब अंसारी, मानवेन्द्र कुमार सुमन अन्य शिक्षकों ने हरी झंडी दिखकर रैली को रवाना किया, वही स्कूल परिसर से होते हुए नगरा, कादीपुर होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुँची। रैली में हम फिट, तो इंडिया फिट अन्य स्लोगन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। इस अवसर पर पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया किया गया, जिसमे दर्जनों बच्चो ने भाग।

वही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनिशा कुमारी, दूसरे स्थान अंजुम नाज, तीसरे स्थान रौशन प्रवीण, चौथे स्थान कायनात प्रवीण ने लाया और पुरस्कार भी दिया गया। वही योगाभ्यास किया गया। जिसमें पंतजली के चिकित्सक विजय कुमार उपाध्याय ने सभी छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया और उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर सबीब अंसारी, मानवेन्द्र कुमार सुमन, जी. डी. पब्लिक स्कूल के निदेशक मिथलेश प्र. सिंह, राजीव कुमार, विष्णु कुमार, मनोज कुमार द्विवेदी, बबलू सिंह, प्रवीण कुमार, गौतम ठाकुर, प्रेमचंद मांझी, गोलू कुमार, यूसुफ रजा, शैलेश कुमार, इसराफिल अंसारी अन्य शिक्षकों समेत दर्जनों छात्रों ने भाग लिया।
#इनपुट -विकास कुमार /नगरा