दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी सम्बाद यात्रा के दूसरे दिन साठी उच्च विद्यालय , राजा राम उच्च विद्यालय साठी की सभा समाप्ति के बाद राज कुमार शुक्ल महा विद्यालय सतवरिया में शुक्ल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा की गयी । उसके बाद चनपटिया तांगा यूनियन ऑफिस के सामने गुलाब चन्द गुप्ता गुलाली स्वतन्त्रता सेनानी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्बाद यात्रा द्वारा सभा की गयी ।फिर गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय छात्र एवं छात्राओं की सभा की गयी । सभाओं को सीपीएम पश्चिम चम्पारण जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव , संयोजक प्रो .शमसुल हक , लोक संघर्ष समिति के पंकज , किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , जे पी सेनानी हेमन्त , श्रीनिवास , जगरनाथ यादव , म .वहीद , शम्भु अलोक , म .महफूज़ राजा , राजू बैठा , राजा साह आदि ने कहा कि सत्याग्रह के सौ साल बाद इस जिले में चीनी मिल मालिकों के शोषण के शिकार आज ईख उत्पादक हो रहे हैं । परचाधारियों को जमीन पर दखल नहीं मिला । भूमिहीनों को जमीन नहीं मिले । स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसाओं को लागू क्यों नहीं किया जा रहा । आपदा से ग्रस्त किसानों को खेती सम्बन्धी मुआवजा क्यूँ नहीं दिया जा रहा । डाक्टर का लड़का डाक्टर बन रहा है । लेकिन किसान का लड़का किसान क्यूँ नहीं बनना चाहता ।





Recent Comments