परसा नगर पंचायत के अलग अलग स्थानों पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन

परसा ( सारण):-प्रखंड तथा नगर पंचायत के अलग अलग स्थानों पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे परसा हाई स्कूल के प्रांगण तथा नगर पंचायत के कन्या प्राथमिक बिद्यालय सैदपुर में सैकड़ो लोगो ने योग का प्रशिक्षण योग गुरु सत्येन्द्र कुमार द्वारा दिया गया।और योग को दैनिक जीवन में उतरने का संकल्प लिया।योग से निरोग होने की शपथ लिया गया।शिविर में थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार बीडीओ रजत किशोर सिंह बीएओ सत्यनारायण राय प्रो शिव कुमार प्रसाद अर्जुन सिंह चन्दन सिंह शशि कुमार विनोद कुमार राय डॉ अजीत कुमार राय तूफ़ान सिंह नन्दकिशोर राय संजय कुमार राय संजीव कुमार सिंह चन्दन सिंह शैलेश गिरी माया देवी अमर नाथ राम समेत सैकड़ो महिला पुरुष ने भाग लिया।