56 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के मध्य विद्यालय नेवारी में शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का
आयोजन किया गया। इसमें वर्ग एक से आठ तक के बच्चों का स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें कुल 56 बच्चों का जांच किया गया। डॉ. अनूप पराशर ने बताया कि शिविर में 38 प्रकार की बीमारियों तथा कमियों की जांच की गई। जिसमें आंख, कान, नाक, दांत, त्वचा, दिव्यांगता, जन्म के समय का दोष, वजन, लंबाई आदि बीमारी शामिल हैं जांच के बाद बीमारियों तथा कमियों के आधार पर बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल में निशुल्क इलाज के लिए भेजा जाता है।शिविर में डॉ. अनूप पराशर, डॉ. आलोक चंद्र पांडेय, डॉ. मो. इस्तेयाक, फार्मासिस्ट अरविंद यादव, एएनएम नीरा कुमारी आदि शामिल थीं।