◆ मारपीट मामले में तरैया थाने में प्राथमिक दर्ज, 24 लोग नामजद
तरैया, सारण। तरैया थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर-मुरलीपुर गांव स्थित एक पोखर से 15 लाख रुपये की मछली चोरी के प्राथमिकी में फेनहारा गांव के लोगों का नाम देने के आरोप गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पूर्व में पोखर का देखरेख कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने एवं घर में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी राज कुमार प्रसाद ने तरैया थाने में एक प्राथमिक दर्ज कराया हैं। जिसमें हरदेव प्रसाद, नीतेश प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, विशाल प्रसाद, भोला प्रसाद, रमेश प्रसाद, मनोहर प्रसाद, समेत दो दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी नामजद अभियुक्त कमता प्रसाद के नेतृत्व में मेरे दरवाजे पर आकर बोले कि रविन्द्र सिंह के पोखर से 15 लाख के मछली चोरी का जो केस हुआ है। उसमें हमलोगों का नाम तुम्हीं ने बताया हैं। जिसपर मैं बोला कि मुझे कुछ पता नहीं हैं, पहले मैं उक्त पोखर का रखवाली करता था। इतने पर ही सभी लोग आग बबूला हो गए और कमता प्रसाद अपने हाथ में लिए रड से जान मारने की नीयत से मुझपर हमला कर दिये। तबतक अन्य लोग लाठी-डंडे से मुझे मारपीट कर घायल कर दिये। इस बीच मेरे दमाद रामबाबू प्रसाद, मेरी पत्नी एवं बेटी बचाने आयी तो उनलोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिये। पत्नी के कपड़े फार कर अर्धनग्न कर दिये। इसी बीच वे लोग मेरे घर में घुसकर सामान उठाकर फेकने लगें। इसी बीच मेरे पत्नी के गले से सोने के चेन व कान का झुमका नोंच कर चल दिये। तबतक स्थानीय लोगों का फाकी भीड़ एकत्रित हो गया और किसी ने पुलिस को फोन किया। उसके बाद सभी लोग भाग निकले। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगें की कार्रवाई में जुट गई हैं।




Recent Comments