5 वी बिहार पुरुष हैंडबॉल में भाग लेने वाली 16 सदस्यीय सारण टीम पटना रवाना

छपरा : मशरक प्रखंड कार्यालय अवस्थित क्रीड़ा मैदान में ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता से चयनित 13 सदस्यीय सारण जिला सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम को क्रीड़ा मैदान से पटना के लिये रवाना किया गया। बीडीओ मशरक रनजीत कुमार सिंह , मुखिया अजीत सिंह , प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह ने झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। मौके पर जिला महासचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। इंदर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय शेरपुर पटना में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित 5 वी सीनियर पुरुष बिहार हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण टीम में अभिषेक कुमार सिंह कप्तान , अंकित कुमार , राहुल कुमार , जयप्रकाश तिवारी,नीतेश कुमार , राजा कुमार , नारायण कुमार ,निखिल कुमार , आदित्य कुमार , राहुल कुमार ,अंकित कुमार ओझा, ऋषि कुमार , अनुज कुमार , अमित कुमार शामिल है।
5 वीं बिहार पुरुष हैंडबॉल में भाग लेने वाली 16 सदस्यीय सारण टीम पटना रवाना




Recent Comments