
मशरक।मशरक के चैनपुर ग्रिड में मरम्मत कार्यों के चलते 22 जनवरी दिन रविवार को मशरक और इसुआपुर प्रखंड के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कनीय विधुत अभियंता मशरक अभिषेक कुमार ने अधिसूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके अनुसार मशरक और इसुआपुर इलाकों में 22 जनवरी दिन रविवार को दिन के 10 बजें से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि विधुत से संबंधित कार्य कर लें और पीने के पानी का भंडारण जरूर कर लें।




Recent Comments