दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के, नगर थाना की पुलिस को उस समय भारी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सन्ध्या में एमजेके अस्पताल परिसर के पास से अपराध की योजना बनाते लकी उर्फ सोएब अख्तर पिता जावेद अख्तर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधी अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किया है। तथा अपने कई साथियों का नाम भी बताया जो अपराध में शामिल थे। उनके साथियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है साथ ही गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।