सिवान :कालाबाजारी के लिये जा रहा एक ट्रक गेंहू जब्त
#न्यूज़ इनपुट -प्रवेज़ अख्तर

सिवान:- 
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव के समीप एक इंट भट्ठे के पास कालाबाजारी के जा रहा एक ट्रक गेंहू गुप्त सूचना पर एसडीओ अमन समीर के नेतृत्व में छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर स्थानीय प्रशासन को सूचित किये. वही एमओ कमालुद्दीन ने बताया कि इस छापेमारी में 419 बोरा गेंहू जब्त किया गया है. माल किसका है, कहां से आया है इस बारे में जांच की जा रही है. जांचोपरांत आरोपियो पर कार्यवाई की जायेगी. अनाज की बरामदगी की खबर रघुनाथपुर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिससे अवैध कारोबारियो में हडकंप मच गया. स्थानीय प्रशासन में बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय, सीओ बृजबिहारी कुमार, एमओ कमालुदीन, एडीओ प्रमोद कुमार के अलावा थाना के राजकुमार राम, रामनरेष सिंह, दिनेष सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. एमओ ने बताया कि यह अनाज प्रखंड मुख्यालय से छह किमी दूर पंजवार गांव से हरनाथपुर जाने वाले मार्ग में स्थित ललन सिंह के इंट भट्ठे पर ट्रक से गेहूं उतारकर गेहूं की बोरी का सिलाई फाडकर दूसरे बोरी में भरकर किसी अन्य गाडी में लादकर कालाबाजारी के लिये भेजा जा रहा था इसी दौरान प्रशासन को गुप्त सूचना मिली व छापेमारी की गई. जांच के बाद प्राथमिकी की जायेगी. समाचार प्रेषण तक जांच जारी थी.