सिवान :बगौरा की बहनों को चार गोल्ड मेडल मिलने पर जश्न
#परवेज़ अख्तर/सीवान
सिवान :जिले के दरौंदा प्रखंड के बगौरा गांव के ग्रामीण जयकृष्ण पाठक की दो पौत्रियां एक साथ सीयूएसबी के दीक्षांत समारोह में तब आकर्षण का केंद्र बन गई। जब दो-दो नहीं बल्कि चार गोल्ड मेडल से एक मंच पर सम्मानित हुई। गांव की बिटिया को सम्मानित होने पर लोगों ने खुशी में जश्न मनाया। एमए इकोनॉमिक्स सत्र 2013-15 की टॉपर स्निग्धा कल्याणी और एमए इन इंग्लिश की शब्धीता कल्याणी सत्र 2014-16 में दोनों बहने टॉप रहीं। दोनों ने अपने विभाग में तो टॉप की ही स्कूल संकाय में भी टॉपर रहीं। इसलिए इन दोनों बहनों को दो-दो गोल्ड मेडल एक साथ एक मंच पर मिला। छोटी बहन शब्धीता इसी साल नालंदा खुला विश्वविद्यालय के मास कम्यूनिकेशन की भी टॉपर रही है। बैंक में कार्यरत बड़ी बहन स्निग्धा का कहना है कि उसने शिक्षक के मार्गदर्शन में पाठ्यक्रम को सही से पढ़ा। दोनों बहनें सिविल सर्विस सेवा में जाना चाहती हैं। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं। ये दोनों बगौरा गांव के राज्यभवन में तैनात पीआरओ सुनील कुमार पाठक की बेटियां हैं। उन्होंने अपनी बेटियों की इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त की। उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटियों के लिए कभी ट्यूटर नहीं रखना पड़ा। हालांकि इसका श्रेय वे अपनी पत्नी प्रियवंदा को देते हैं। संस्कृत में एमए प्रियवंदा ने अपनीह बच्चियों की पढ़ाई का खास ख्याल रखा। दीक्षांत समारोह में दोनों बेटियों ने चार मेडल जीत कर राज्यस्तर पर सीवान जिले के साथ-साथ बगौरा गांव का नाम रौशन किया हैं। दादा जयकृष्ण पाठक ने दोनों पौत्रियों को आगे भी इसकी तरह नाम रौशन कर जिले को गौरान्वित करने करने की शुभकामनाएं दी। इस सफलता के लिए चाचा नीरज कुमार पाठक, धीरज कुमार पाठक व पल्लव कुमार पाठक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों को बधाई दी हैं।
___________________________
______