सिवान :इस्लाम अमन और शान्ति का है मजहब : सैयद शाह मारूफ
#परवेज़ अख्तर/सीवान
सिवान :शहर के नया किला स्थित दारुलउलूम हैदरिया मोइनिया में बीस बच्चों के कुरान हिफ्ज करने के बाद नया किला मैदान में नुरेहक कांफ्रेंस व जश्ने दस्तार हिफ्ज व मोलवीयत का शानदार आयोजन किया गया। इसमें देश के मशहूर व मारूफ ओलेमा व शोअरा ने शिरकत की। उत्तरप्रदेश जौनपुर खानकाह रशीदिया के मोतवल्ली सैयद शाह मारूफ अली व सज्जादानशीन अलहाज मुफ्ती ओबैदुर्रहमान ने अपने तकरीर मे कहा कि बच्चों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ दिनी तालीम का होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस्लाम किसी को भी गलत रास्ते पर चलने की इजाजत नहीं देता। इस्लाम अमन और शान्ति का मजहब है। अध्यक्षता हजरत अल्लामा मौलाना मो. सजाद अली व संचालन मौलाना नेशार अहमद मिसबाही ने किया। कांफ्रेंस का आयोजन गुलाम मोइनुद्दीन खान उर्फ मोइन बाबू ने किया। जिन बीस बच्चों की दस्तारबंदी हुई। उसमें नेपाल के मौलवी मो.सदरे आलम, मो. सेराज अहमद, हाफिज मो.असलम रज़ा, मधुबनी के मौलवी इसराफिल रज़ा, मो. नईमुद्दीन, झारखंड के मौलवी मो.नजरुल हसन, हाफिज मो.वारिश रज़ा, सीतामढ़ी के मो. खालिद रज़ा, हाफिज मो. अली असगर, मो.रिजवान आलम, पूर्णिया के हाफिज मो. नेशार अहमद रशीदी, हाफिज मो. शौकत रशीदी, हाफिज अजहर अरशद रशीदी, हाफिज गुलाम मुज्तबा रशीदी, हाफिज नवाजिश रज़ा, कटिहार के हाफिज मो.जुनैद आलम, हाफिज मो. नवेद आलम, छपरा के हाफिज मो.मुस्तफा रज़ा खान, हाफिज मो.तौसीफ रज़ा खान व नया किला सीवान के हाफिज मो. इरफान रजा शामिल हैं। मौके पर यूपी के घोसी मउ से मुफ़्ती मो. आले मुस्तफा, मुस्लिम यूनिवर्सिटी फाउंडेशन भिवण्डी मुम्बई के संस्थापक मौलाना मो. यूसुफ रजा, मुफ्ती मो.अब्दुल समद, सोहराब कादरी कछौछवी, हाफिजी अरशद खान घोसी, गुलाम रसूल यूपी, हाफिजी मो. शोएब, मौलाना मो. सरफराज नवाज, मौलाना अब्दुल गनी ने तकरीर पेश की।
____________________________