
बैंक के अंदर ग्राहक के जेब से चोर ने चालीस हज़ार रुपया चुराया
——-
मनेजर गुप्ता की रिपोर्ट
———
सीवान
गोरियाकोठी सीवान
प्रखण्ड के जामो बाजार स्थित सेंट्रल बैंक परिसर से ग्राहक के जेब से चोर ने 40 हज़ार रुपया चुरा कर भाग गया। घटना बुधवार को दोपहर की है जामो थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जगदीश पुर के परमा प्रसाद जामो सेंट्रल बैंक से अपने खाते से 40 हज़ार रुपया निकाशि कर पैसे जेब में रख कर जैसे ही बैंक से बाहर आये तो उनके रूपये जेब से गायब था। आनन फानन में किसी तरह इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से किया गया तो बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरे खंगाला तो घटना की पूरी फुटेज कैमरे में कैद है लेकिन चोर की चेहरा साफ़ नहीं दिख रहा है।जिसके पहचान पाना मुश्किल लग रहा है। फ़िलहाल पीड़ित व्यति ने एफआइआर दर्ज करवा दिया है पुलिस मामले की छान बिन में जूट गई है।




Recent Comments