सिवान :शराब पीकर मारपीट करने वाला शराबी को बहनोई ने किया पुलिस के हवाले
#परवेज अख्तर /सिवान
आंदर (सिवान) : आंदर बाजार में शराब पीकर मारपीट करने वाले युवक को सअनि अरुण कुमार सिंह ने रविवार की देर संध्या पकड़कर थाना लाया। इस सबंध में आंदर थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि आंदर गांव निवासी भीम कुमार साह शराब पीकर अपने परिवारवालों के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना गिरफ्तार युवक के बहनोई ने पुलिस को दिया। पुलिस उसे पकड़कर मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया।
—-
18 बोतल देशी शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार
दरौली (सिवान): थानाक्षेत्र के बरौली गांव से रविवार की रात्रि में पुलिस ने शिव कुमार यादव के भूसा वाले घर में रखे 18 बोतल (200 एमएल) कैटरीना देसी शराब के साथ धंधेबाज दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों भाई सोनू यादव एवं गौतम यादव है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।