मुंबई पहुंचे शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़, पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलेंगे
अर्जुन जोशी 
मुंबई 8 अप्रैल।एअर इंडिया के साथ विवाद में घिरे शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ट्रेन से मुंबई पहुंचे और आज वह पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।
23 मार्च को अपने एक कर्मचारी पर किये हमले के लिये गायकवाड़ के खेद जताने के बाद कल एअर इंडिया ने सांसद पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।
गायकवाड़ राजधानी एक्सप्रेस से आज सुबह दिल्ली से मुंबई पहुंचे और आज ही वह उपनगरीय बांद्रा स्थित शिवसेना अध्यक्ष के निवास ‘मातोश्री’ में उनसे मुलाकात करेंगे।
गायकवाड़ ने ‘एएनएस ’ को बताया, ‘‘मैं आज दोपहर के करीब उद्धवजी से मुलाकात करूंगा।’’ उस्मानाबाद से सांसद गायकवाड़ ने गुरवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ घटना के लिये खेद जताया था जिसके बाद राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सांसद की विमान उड़ान सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था। हालांकि, देर शाम वह दिल्ली से ट्रेन से रवाना हुए थे।
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘एअर इंडिया नागर विमानन मंत्रालय की सहायक कंपनी है इसलिए मंत्रालय को लिखा माफीनामा एयरलाइन और उसके कर्मचारियों से माफी मांगने के समान है।