सारण : “मारुति नंदन एकेडमी सह डिग्री कालेज” के लायब्रेरियन कोर्स में छात्र छात्राओं ने लहराया अपना परचम, सभी छात्र-छात्रायें पास
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मढ़ौरा(सारण)
मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविघालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल कालेज”मारुति नंदन एकेडमी सह डिग्री कालेज” मिर्जापुर (मढ़ौरा) के छात्र-छात्राओं ने विश्वविघालय द्वारा संचालित लाइब्रेरियन की परीक्षा में अपना परचम लहरा दिया हैं।सभी छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें सिकु कुमारी,संगीता कुमारी,पुष्पलता,प्रहलाद,ओमप्रकाश,धीरज,दानिश आदि ने 70 से 75 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर कालेज का नाम रौशन किया हैं।
इस संबंध में कालेज के प्रबंधन सदस्य अंशुमान द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा आने वाले दिनों मे प्रत्येक सरकारी विधालय एवं कालेजो में बड़े पैमाने पर लाइब्रेरियन एवं कम्प्यूटर शिक्षक की नियुक्ति होने वाली हैं। जिसकी माँग बहुप्रतिक्षित हैं।बिहार में लाइब्रेरियन कोर्स करने वालों की संख्या बहुत कम हैं जिससे इन विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हैं।उन्होंने इस कालेज में BBA,BCA,BJMC,BLIS में नियमित शिक्षा हेतु सत्र 2017-18 में नामांकन जारी होने के बारे में बताया।ससमय परीक्षा और रिज़ल्ट ही इस विश्वविघालय की विशेषता हैं।




Recent Comments