लायंस एवं लियो क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर सेंट्रल आगामी 31 दिसंबर 2017 रविवार को मुजफ्फरपुर में मेला उत्सव 2017 का आयोजन करेगा
मुजफ्फरपुर
लायंस एवं लियो क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर सेंट्रल आगामी 31 दिसंबर 2017 रविवार को नव वर्ष के अवसर पर मुजफ्फरपुर में हरिसभा चौक स्थित मुखर्जी सेमिनरी स्कूल परीसर, में दोपहर 1:30 बजे से 9:30 बजे तक मेला उत्सव 2017 का आयोजन करने जा रही है। मुजफ्फरपुर वासियों को इस आयोजन का हमेशा इंतज़ार रहता है क्योंकि इस मेला में नव वर्ष पर सपरिवार सुरक्षित पारिवारिक माहौल में मनोरंजन के ढेरो गेम एवं लज़ीज़ व्यंजनों का अनोखा संगम होता है। छोटे बच्चों को तो झूला एवं घुड़सवारी करना तो रोमांचक अनुभव होता रहा है ।व्यावसायिक प्रतिष्ठानो को अपने प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज को डिस्प्ले करने का भी अच्छा मौका होता है जहाँ सैकडों की तादाद में लोग मेला में आते हैं। लायंस एवं लियो क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर सेंट्रल ऐसा सफल आयोजन वर्ष 1995 से कराती आ रही है और 20 वर्षों से इस चैरिटी मेला के द्वारा अर्जित राशि को सालों भर गरीबो के बच्चों के शिक्षण हेतु सहायता, मुफ़् तइलाज़, नेत्र जांच, रक्त दान, ऊनी वस्त्रों का वितरण आदि करते आ रही है।अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठान ने भी इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अच्छे अनुदान के साथ भागीदारी दिखाने में रूचि दिखाई है। इस पूरे आयोजन में ज़िला प्रशासन की भी पूरी सहयोग क्लब को मिलती रही है।
उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट संयुक्त पी आर ओ अली अहमद ने दी ।
भवदीय
लियो निखिल केजरीवाल
अध्यक्ष
लियो क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर सेंट्रल




Recent Comments