मांडलगढ़ राजस्थान उप चुनाव: टिकट::भाजपा व कांग्रेस में अड़ भड़:
दौड में खुब लेकिन कुछ तो गडबड :
मांडलगढ़ राजस्थान [ दिलीप मेहता ]..✍🏻मांडलगढ़ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर लोगो में संशय है कि भाजपा व कांग्रेस किसे चुनावी मैदान में खडा करेगी ? रोजाना कई नामो पर जनता में चर्चाये चलती रहती है लेकिन चुनाव में खडे होने वाले प्रत्याक्षी के नाम का अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है ? कल ,,,भाजपा से चुनावी मैदान में खडे होने वालो में एक नये युवा महिला चेहरे का नाम भी अचानक सामने आया है जो जीत की और भारी भी पड सकता है ? यह कोई घोषणा नहीं है लेकिन चर्चायें जारी रहेग।
दोनो पार्टियों में टिकट की दौड में कई चेहरे सामने है पर आमने – सामने चुनावी दंगल में एक – एक ही नाम होगा ? कुछ ने तो अभी से ही अपना नाम मान कर प्रचार प्रसार भी मिलने झुलने तक जारी कर रखा है और हम नहीं तो कुछ नहीं कह रखा है ?? इतनी उमंग और जोश भी पहली बार दिखाई दे रहा है। बडे नेता भी अब तक इसके लिये मौन साधे बैठे है ?
भाजपा व कांग्रेस के लिये यह उपचुनाव की जिताऊ गणित है और टिकट भी ऊपरी स्तर से ही मोहर लग कर आयेगा ? लगता है टिकट को लेकर दौनो दलो में णअभी तक गुटबाजी की अडभड चल रही है। इसको लेकर ऐसा लग रहा है जैसे .. सीरियल, सीआईडी में एएसपी प्रद्युमन के बोल … दया …?
कुछ तो गडबड है ? वो ही हालत यहां भी ऐसी ही लग रही है कि टिकट के चयन को लेकर गडबड तो है । पिछले 2-4 दिनो में उपचुनाव के कारण गुर्जर समाज व विधार्थी मित्र संघ ने भी ज्ञापन व चुनाव में खडे होने की झलक दिखाई है तो गुर्जर समाज ने मांगे न माने जाने पर वोटो का बहिष्कार करने की बात कहीं है ? साथ ही उपचुनाव में आप पार्टी व समाजवादी पार्टी की सुगबुगाहट भी लग रही है। यह चुनाव चुनौतीभरा होगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
कांग्रेस में प्रदीपकुमारसिंह भी दावेदार है लेकिन विवेक धाकड को जोशी गुट व गोपाल मालवीय को धीरज गुर्जर समर्थक माना जा रहा है और दौनो के दावे जौर से चल रहे है । भाजपा में 4-5 वो ही चेहरे सामने है लेकिन दो दिनो में ,, युवा महिला के रूप में नये चेहरे का नाम आकर चौंकाने वाला हो सकता है । वैसे भाजपा आलाकमान सबकी कुंडली छान रहा है लेकिन अपने राम को यहींअंदेशा है कि भाजपा से टिकट राजपूत या ब्राह्म्ण समाज मेसे ही किसी एक को मिलेगा ??

पिछले काफी समय से मांडलगढ़ में भाजपा की गुटबाजी की झलक संगठन में फेरबदल से लेकर वसुंधराराजे के आगमन तक खुब चली और जिला भाजपा संगठन के खिलाफ आवाज भी मुखर हो चुकी है ? अब भाजपा में काबीना मंत्री श्रीचंद कृपलानी के आने से बदलाव देखने को मिल रहा है तथा कृपलानी के साथ इसके अलावा टिकट को लेकर स्थानीय स्तर पर जिलाप्रमुख शक्तीसिंह हाडा,, युआईटी चेयरमेन गोपाल खंडेलवाल व प्रधान घनश्यामकंवर , नीता विजयवर्गिय सहित मांडलगढ़ क्षैत्र के मंडल अध्यक्षो व वरिष्ठ नेताओ की रायशुमारी ही चलेगी तो मजबूती जरूर मिलेगी लेकिन पत्ता ऊपर से ही हिलेगा ?? कांग्रेस से किसका ” हाथ ” हिलेगा और भाजपा में ऊपरी पत्ते से किस नाम का ” कमल ” खिलेगा …. यह तो राम ही जाने ?? 🤷‍♀ 🤷🏼‍♂ …..🙏