⏭हरसिद्धि थाना के दामोवृति गांव में पंचायत के दौरान मारपीट दो जख्मी
⏭अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर:-मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना के दामोवृति गांव में गुरुवार को पंचायत के दौरान हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं नकदी व आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में रत्नेश कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि कल शाम को उसके दरवाजे पर जमीन को लेकर पंचायत हो रही थी।
उसी समय अजय किशोर ओझा, विजय कुमार ओझा आ गए और मारपीट करने लगे। पत्नी नीलू देवी को घर से निकाल दिया और तीन लाख की रंगदारी की मांग की है। वहीं आभूषण व 1800 नकद छीनने का आरोप लगाया है। जख्मी में रत्नेश व नीलू शामिल हैं।





Recent Comments