
बेहतर स्वास्थ्य एवं मुँह के कैंसर से बचने के लिए तम्बाकू से करे परहेज : डॉ सुरभि रंजन
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
राजगीर/नालंदा : तम्बाकू मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है।80 फ़ीसदी मुंह के कैंसर के मामले तंबाकू के कारण, पुरुषों के कैंसर में 45 फ़ीसदी मुंह के कैंसर के मामले , महिलाओं के कैंसर में 17 फ़ीसदी मुंह के कैंसर के मामले। उक्त बातें कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रधान दन्त चिकित्सक डॉ सुरभि रंजन ने एक मुलाकात के दौरान चर्चा में कहा उन्होंने कहा कि तम्बाकू के धुएं में चार हजार से अधिक खतरनाक रसायन, तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन एक नशीला पदार्थ। भारत में 35 फीसद से अधिक लोगो को तंबाकू की लत। तंबाकू उत्पादन में भारत का नंबर तीसरा । तम्बाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है भारत ।तंबाकू का असर शरीर के हर अंग पर होता हैं। 48 फ़ीसदी पुरुष महिलाओं को तंबाकू से हो सकता है मुंह गले का कैंसर। कैंसर पर लगाम के लिए गुटखा के बिक्री पर रोक लगाना जरूरी । अंधापन, लकवा जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है तंबाकू। तंबाकू से दांत, मसूड़ों संबंधी परेशानियां , तंबाकू चबाने से होता है मुँह, गला,एवं मस्तिष्क का कैंसर। तंबाकू या पान बहुत देर तक मुंह में ना रखें। कोशिश करे अपना आत्मविश्वास जगाये तब तम्बाकू की लत छूट सकती है।




Recent Comments