वैशाली- तेज रफ्तार में आ रही पिकअप भान ने तीन को कुचला-दो की मौत।
हाजीपुर। एनएच 22 पर सराय थाना क्षेत्र के सराय में रविवार को स्कूटी और पिकअप वैन की आमने सामने की टक्कर में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हाजीपुर सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि स्कूटी सवार हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन से आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें सुरेश मल्लिक और इनके भाई अशोक मल्लिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर गाव के रहने वाले है। इनके साथ स्कूटी पर तीसरा युवक भी था जो सुरेश मल्लिक के साले का बेटा था। सराय थाना के बगल में हुई इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा जहा डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया और गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल दिलीप वैशाली थाना क्षेत्र के चिन्तामणीपुर का रहने वाला है।घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। जिसके बाद शाम में मुजफ्फरपुर से परिजन सदर अस्पताल पहूंचे। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।