
पानापुर(सारण)प्रखंड में आयी दुबारा बाढ़ से आम जनजीवन जहां अस्तव्यस्त है वही आवागमन के रास्ते बाधित हो जाने से लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।आवश्यक कार्यो के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं जिला मुख्यालय छपरा जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है ।चुनाव कार्य मे लगे शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण के लिए जिला मुख्यालय छपरा जाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है वही सारण तटबंध के तटीय इलाकों के शिक्षकों को तटबंध के रास्ते मकेर होते हुए जिला मुख्यालय पहुँचना पड़ रहा है ।शनिवार को अधिकांश शिक्षक नाव के सहारे प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जाते देखे गये।शिक्षक अनिल कुमार यादव ,अमित कुमार ,रमेश मिश्र ,नीलेश कुमार आदि शिक्षकों ने बताया कि आवागमन के रास्ते बाधित होने से काफी कठिनाइयों का सामना कर प्रशिक्षण के लिए जाना पड़ रहा है।




Recent Comments