रौनियार,वैश्य महासभा के बैनर तले सामाजिक उत्थान के लिये संगठित होगा रौनियार समाज

मढ़ौरा (सारण):
अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की एक बैठक मढ़ौरा के अखिलेश्वरी दंत चिकित्सालाय मे सम्पन्न हुआ । बैठक में मढ़ौरा ईकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व डिजी रहे अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुआ । इसमे मुन्ना लाल गुप्ता अध्यक्ष, धनंजय कुमार सचिव, विपिन कुमार कोषाध्यक्ष चूने गये । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संघ रौनीयार समाज के शिक्षा,चिकित्सा मे सुधार के साथ राजनीतिक हिस्सेदारी के लिये संधर्ष करेगा ।
श्री गुप्ता ने अपने रौनियार समाज के शैक्षणिक , आर्थिक और सामाजिक स्थिति के आकलन के लिये एक पारिवारिक सर्वे का प्ररूप पत्र स्थानीय इकाई को सुपुर्द किया। बताया कि इससे समाज के स्थिती का आंकलन करने में सहूलियत होगा।अपने हक और हकूक की लड़ाई लड़ने के लिये एकजुटता जरूरी है । ।समाज में एकजुटता रही तो इस समाज से राजनीतिक भागिदारी भी बढ़ेगी अौर समाज का राजनीतिक पहचान मिलेगी । इस मौके पर मदन प्रसाद , प्रयाग प्रसाद गुप्ता , रिंकू गुप्ता, धीरज कुमार, बबलू गुप्ता, अमरजीत कुमार, पप्पू गुप्ता, संजय गुप्ता , डॉ. चंदन गुप्ता, गोलू गुप्ता सहित दर्जनों रौनियार समाज के लोग उपस्थित थे।