बिजौलियां पुलिस को मिली सफलता,चंद घंटो में ही हत्या का किया खुलाशा
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 8 अप्रैल। जिला पुलिस के अधिकारी टाईगर व ब्रेवो प्रदीपमोहन शर्मा व गोपालस्वरुप मेवाडा की जोडी ने बिते दिनो में पुलिस प्रशासन में ऐसी अलख जगाई कि पुलिस का निचे का तबका भी अब सक्रिय होकर कार्य करने लगा है । इसका ताजा उदाहरण मांडलगढ़ सर्किल के बिजौलियां पुलिस थाने क्षेत्र में आज हुये मर्डर को लेकर है । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर चंद घंटो में ही हत्या की गुत्थी सुलझा कर राजफाश कर दिया । धन्यवाद के पात्र है बिजोलियां पुलिस के थाना प्रभारी पांचुराम व इनकी टीम …जिन्होने बडी लगन व बारिकी ढंग से जिस दिशा में जांच की वह कामयाबी की राह दिला गई ।  इससे पहले आज हत्या की खबर मिलते ही मांडलगढ डीएसपी राजेन्द्रसिंह नैन व बीगोद थाना प्रमारी महावीर मीना भी बिजोलियां पहुंचे ओर घटना स्थल का मौका देखकर जांच का दायरा बढा़या । घटना स्थल पर मिर्ची पाऊच मिलना ओर पत्थरो से कुचल कर मारने के पिछे यही कारण है सामने आता है कि मारने वाले ने किसी गहरी रंजिश के खफा होकर ही हत्या की है तथा आंखो में मिर्ची डाल कर मारा है तो अंदाजा साफ है कि मिर्ची का उपयोग कर उसको संभलने का अवसर ही नहीं दिया ओर आसानी से पत्थरो से कुचल कर मौत के घाट ऊतार दिया ।  आंखो में मिर्ची की जलन से मृतक देख भी नही पाया ओर संभल भी नही पाया ।  हत्या का राजफाश चंद घंटो में ही खुलाशा करने वाले बिजौलियां थानाप्रभारी पांचुराम सहित पुलिस टीम को बधाई । पुलिस के जिला अधिकारी इस टीम को शाबासी देने के साथ साथ इनाम भी दे तो पुलिस की होंसला अफजाई होगी । पुलिस टीम को  इस कार्यवाही के लिये सलाम।