
ग्रामीणों ने साईकिल चोरी कर ले भाग रहे चोर को साइकिल समेत धर दबोचा,किया पुलिस के हवाले
##न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के बसौना भुसवर में ग्रामीणों ने साइकिल चोरी कर ले भाग रहे चोर को धर दबोचा।गाँव के ही रंजीत दास पिता कैलु दास उम्र(35)वर्ष भुसवर बसौना निवासी ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे आँगन में हीरो रॉयल साइकिल लगाया हुआ था।जिसे एक युवक लेकर भागने लगा।जब मैं हल्ला किया कौन हैं कौन हैं उसके बाद अगल बगल के ग्रामीणों के सहयोग से साइकिल चोरी कर ले जा रहे इस युवक को ग्रमीणों ने धर दबोचा।इधर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर वह अपना नाम विकाश कुमार उम्र लगभग (19) वर्ष, पिता-पप्पू चौधरी विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर वार्ड संख्या 9 का रहने वाला बताया।मौके पर पहुँची विभूतीपुर पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए साइकिल चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गये।




Recent Comments