मशरक में मानसिक विक्षिप्त महिला की चवर में डूबने से मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में बुधवार को चवर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरा गांव निवासी दर्शन राय की 23 वर्षीय पत्नी कुमारी देवी के रूप में हुई।मृतक महिला अपने नैहर दक्षिण टोला गांव में पिता गणेश राय के यहां रहती थी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह पिछले छ महीने से यही पर थी और मानसिक रूप विक्षिप्त थी उसे मिर्गी की बीमारी थी वही सोमवार की सुबह शौच करने गयी थी और उसी समय से गायब थी। गांव वालों ने बताया कि हो सकता है कि शौच करने गयी हो और मिर्गी आ गयी हो और चवर के पानी में डूब गयी हो। बुधवार को महिला का शव पानी में उतराते देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी मौके पर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।




Recent Comments