सिवान :प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई का राष्ट्रीय जनता दल ने किया निंदा
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
सीवान:__राजद जिला अध्यक्ष परमात्मा राम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 18 मार्च को कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई का राष्ट्रीय जनता दल निंदा करता है । लोकतंत्र में अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन इत्यादि आम जनों को लोकतांत्रिक अधिकार है इस दौरान 84 लोगों की गिरफ्तारी सरकारी दमन का प्रतीक है । लाठी के दम पर लोगों ने नागरिक अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता है राजद नेताओं ने मांग किया कि निर्दोष लोगों पर किए गए मुकदमों को वापस लिया जाए मांग करने वालों में जिला अध्यक्ष के अलावा लीलावती गिरी, कृष्णा देवी, बबन यादव, नंद जी राम, ओसियां यादव, धर्मनाथ राय, ओम प्रकाश यादव, धर्मनाथ यादव, शरीफ खान, ललन यादव, चंद्रमा पासवान, चंद्रिका राम, लालबाबू चौधरी सहित कई लोग शामिल थे ।