नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुस वृद्धा की रॉड से वार

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में नकाबपोश चार अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्धा के सिर में रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त मिना देवी के रूप में हुई। हत्या की सूचना पाकर नगर थाना की गश्त दल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं थोड़ी देर बाद एसपी नवीन चंद्र झा भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम को बुला जांच करने का निर्देश दिया। हत्या किस कारण से की गई है इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी थी। मृतका के पुत्र संजय राम ने बताया कि चार नकाबपोश अपराधी घर में प्रवेश कर गए और मेरी मां के सिर में रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। जिस समय अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया उस दौरान मेरी पत्नी घर में मौजूद थी। उसने मुझे फोन कर सूचना दिया। इसके बाद मैं मौके पर पहुंचा तो मेरी मां खून से लतपथ पड़ी हुई थी। मैं एक शिक्षक हूं और स्कूल में पढ़ाने गया था, मुझे शक है मोहल्ले के कुछ लोग यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं मुझे उनलोगों पर शक है कि उन्होंने ने ही मेरी मां की हत्या की है। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि महिला के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हुई है।