बेतिया:– आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन 
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 ​आज स्थानीय संघ कार्यालय बेतिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया| जिसमें बताया गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पढ़ाई के साथ साथ समाजिक कार्यों की ओर भी कदम तेज कर दि है| इस अवसर पर नगर मंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में कार्य करने जा रही है राष्ट्रीय अभियान के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को चलो चले जाने समाज जीवन की वास्तविकता को पहचानें जैसा नाम दिया गया है आपकी 50 सदस्य टीम सामाजिक अनुभूति 2017 कार्यक्रम के तहत 22 जून से 30 जून तक सीमावर्ती क्षेत्रों में रहेगी|
उन्होंने बताया कि इस दौरान परिषद से जुड़े छात्रों के पिछड़े क्षेत्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पहुंच कर वहां की सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्थिति का व्यापक सर्वे करेगी इस दौरान जीवन व्यवस्था की विविधता समाजिक कठिनाइयां रीति रिवाज बाल मजदूरी परिवहन साधन चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था जल व्यवस्था कुपोषण के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र मतांतरण कच्ची सड़क आदि पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा| प्रेसवार्ता में नगर सह मंत्री राहुल पांडे नितीश पटेल रजनीश गोस्वामी आर्यन अग्निहोत्री रणधीर यादव रवि पटेल अभिषेक गुप्ता बृज मोहन कुमार ओम प्रकाश भाई आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे॥