अमनौर(सारण):स्थानीय आरटीपीएस काउंटर से कर्मियों द्वारा अंचलाधिकारी का फर्जी तरिके से डिजिटल हस्ताक्षर कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर अमनौर सीओ सुशील कुमार ने आरटीपीएस के तीन कर्मियों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि आरटीपीएस कार्यालय में पदस्थापित आईटी सहायक महम्मद अली, कार्यपालक सहायक मनमोहन प्रसाद,जनमेजय प्रताप सिंह द्वारा भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गांव निवासी त्रिभुवन महतो का पुत्र विजय कुमार महतो का जाति प्रमाणपत्र जो खड़िया जाति(अनुसूचित जाति) बना कर निर्गत कर दिया गया है. सीओ ने आगे बताया है कि डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग करना घोर अपराध है. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.