
परसा-प्रखंड के बलिगांव परसौना तथा दरियापुर के बरवे पंचायत के गंडक दियारा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का शनिवार को पूर्व मंत्री स विधायक चंद्रिका राय ने बलिगांव लतरहिया बहलोलपुर बनकेरवा प्रसादी परसौना गाँव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात कर हाल चाल जाना।और बाढ़ से हुई छति की जनकारी लिया।पूर्व मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवार को दियर क्षेत्र से सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए सात नाव की ब्यवस्था किया गया।बाढ़ से पीड़ित परिवार के बीच त्रिपाल का वितरण किया गया है।पूर्व मंत्री ने सामूहिक भोज की ब्यवस्था किये जाने की बातें कही।राजद नेता स मुखिया महेश राय ने परसा बलिगांव बहलोलपुर तथा दरियापुर के बरवे पंचायत के तुर्की दियर में नाव के माध्यम खाद्य सामग्री का वितरण किया।महेश राय ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जा रहा है।आगे भी मद्द करने की आश्वासन दिया।वही परसौना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा राय बलिगांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय ने पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पैनी नजर रखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवार को सहयोग किया जा रहा है।




Recent Comments