गड़खा। गड़खा थाना परिसर में शराब के नशे में धुत्त होकर एक पियक्कड़ द्वारा हंगामा करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी जितेन्द्र मांझी शराब के नशे में धुत्त होकर थाना परिसर में ही हंगामा कर रहा था। जांच में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।