अभय कुमार की रिपोर्ट
चनपटिया :- चनपटिया नगर स्तिथ गणेश प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से बनने वाले साइकिल स्टैंड का शिलान्यास विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास के प्रति काफी सजग है। वही माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चतुर्वेदी ने कहा की कहा कि चार लाख की लागत से बनने वाले इस साइकिल स्टैंड के बन जाने से बच्चों को काफी सहूलियत होगी।कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में बृक्षारोपण भी किया गया।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा, रामेश्वर सिंह, राजकिशोर पांडेय,भारत झा,संजीव कुमार उर्फ गांधी जी,संतोष आनंद,ज्योति प्रकाश,राजीव पाठक,हरिशंकर मिश्र,महबूब आलम,लालबाबू पासवान,नवीन मनीष,मनोज यादव,निहारिका, हिना,कमलेश तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।





Recent Comments