अमनौर।जीआर राशि सत्यापन को लेकर शिक्षकों व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मढौरा एसडीओ ने सत्यापन कार्य का प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा किया. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नये बीआरसी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने अमनौर में अबतक मात्र पचपन प्रतिशत ही जीआर राशि स्तयापन कार्य होने पर शिक्षकों व संबंधित अधिकारियों पर नराजगी व्यक्त किया. उन्होंने कार्य में लगे शिक्षकों से पुछा कि और प्रखंडों के अपेक्षा यहां बहुत धीमी गति से कार्य हुए हैं. जहां अन्य प्रखंड 75 प्रतिशत कार्य हुए हैं वहीं यहां मात्र 55 प्रतिशत ही हुए हैं आखिर क्यों! जिसके जवाब में शिक्षकों ने इसका कई कारण बताया कि जिस वार्ड का सत्यापन सूची मिला है, वहां कई ऐसे नाम सूची में शामिल है जो उस वार्ड का नही है,कई बाहर चले गए है तो कई के नाम दूसरे पंचायत में होने की बात सामने आ रही हैं. जिस कारण सत्यापन करने में दिक्कतें आ रही है. इस बावत अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में पूरे पंचायत में सभी वार्ड सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से सहयोग लेकर दो दिनों के अंदर कार्य पूरा कर सूची जमा करने का दिशानिर्देश दिया है. बैठक में मुख्य रूप मढौरा एसडीएम विनोद कुमार तिवारी के अलावा डीसीएलआर मढौरा आरएस शर्मा, बीडीओ बिभु विबेक, सीओ सुशील कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सहित शिक्षक शामिल थे.